राष्ट्रीय ध्वज, चिन्ह, गान व् गीत Gk सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Hello Everyone, sscguides पर आप सभी का एक बार फिर से बहुत बहुत स्वागत है आज हम आप सभी के लिए राष्ट्रीय ध्वज, चिन्ह, गान व् गीत से सम्बंधित Gk सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी लेकर आये हैं. अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो तो आप सभी को ये Gk Questions Answer एक बार ज़रूर पढ़ना चाहिये. तो आप सभी इसका PDF नीचे दिए हुए Download बटन पर क्लिक करके बहुत ही आसानी से Save कर सकते हो.

राष्ट्रीय ध्वज, चिन्ह, गान व् गीत Gk

राष्ट्रीय ध्वज, चिन्ह, गान व् गीत Gk

Q.1 : राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात क्या है ?
Answer : 3:2 (3 लंबाई 2 चौड़ाई)

Q.2 : राष्ट्रीय ध्वज के मध्य के चक्र में कितनी तीलियाँ है ?
Answer : 24 तीलियाँ

Q.3 : राष्ट्रीय ध्वज के समान अनुपात वाली तीन आड़ी पट्टियाँ किस रंग की है ?
Answer : केसरिया, सफेद व् हरे रंग की

Q.4 : संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को कब अपनाया था ?
Answer : 22 जुलाई, 1947 को

Q.5 : राष्ट्रीय ध्वज के लिए कैसा कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है ?
Answer : हथकरघा खादी (सूती या रेशमी)

Q.6 : झंडे में नील रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र किसका प्रतिक है ?
Answer : धर्म तथा ईमानदारी के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति की ओर ले जाने की प्रेरणा देता है

Q.7 : ध्वज के सबसे ऊपरी गहरा केसरिया रंग किसका प्रतीक है ?
Answer : जागृति, शौर्य तथा त्याग का प्रतीक

Q.8 : ध्वज के बीच में सफेद रंग किसका प्रतीक होता है ?
Answer : सत्य एवं पवित्रता का प्रतीक

Q.9 : ध्वज के सबसे नीचे गहरा हरा रंग किसका प्रतिक होता है ?
Answer : जीवन एवं समृद्धि का प्रतिक

Q.10 : किस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज निजी इमारतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी फहराया जा सकता है ?
Answer :15 अगस्त और 26 जनवरी को (सामान्यत: राष्ट्रीय ध्वज निजी इमारतों पर फहराया नही जा सकता )

Q.11 : झंडे (तिरंगा) को भारत की महिलाओं को ओर से राष्ट्र को किस तिथि को संविधान सभा के अर्द्ध-रात्रिकालीन अधिवेशन में समर्पित किया गया था ?
Answer : 14 अगस्त, 1947 को

Q.12 : राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व बताएं ?
Answer : ध्वज को झुकाना नही चाहिए, इसे सबसे ऊपर फहराना चाहिए | अन्य ध्वजों को इससे नीचे तथा बाईं और रखना चाहिए | जुलूस में इसे सबसे आगे सीधे कंधे पर लेकर चलना चाहिए | इसका उपयोग राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रमों या दिवसों पर ही करना चाहिए |

Q.13 : भारत का राजचिन्ह क्या है ?
Answer : राजचिन्ह अशोक स्तम्भ

Q.14 : भारत के राजचिन्ह में कुल कितने व् कितनी प्रकार के जानवर दर्शाएँ गए हैं ?
Answer : राजचिन्ह में तीन प्रकार के छ: जानवर हैं

Q.15 : राष्ट्रिय चिन्ह के दो भाग हैं – शीर्ष और आधार | शीर्ष पर शेर दिखलाया गया है, वह किसका प्रतिक है ?
Answer : साहस और शक्ति का

Q.16 : राष्ट्रीय चिन्ह के आधार भाग में एक धर्म चक्र है | चक्र के दायीं ओर एक बैल है तथा बायीं ओर एक घोड़ा है | वह क्रमश: किसका प्रतिक है ?
Answer : स्फूर्ति का ताकत व् गति का



Q.17 : राष्ट्रीय चिन्ह के आधार के बीच में देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा गया ही | यह किस उपनिषद से लिया गया है ?
Answer : मुण्डकोपनिषद् से

Q.18 : राजचिन्ह के चक्र में 24 तीलियाँ क्या व्यक्त करती हैं ?
Answer : समय की गतिशीलता

Q.19 : ‘सत्यमेव जयते’ का क्या अर्थ है ?
Answer : सत्य की ही विजय होती है

Q.20 : भारत ने राष्ट्रीय चिन्ह को कब अपनाया था ?
Answer : 26 जनवरी, 1950 को

Q.21 : राष्ट्रीय चिन्ह का प्रयोग कहाँ – कहाँ होता है ?
Answer : सरकारी कागजों, नोटों, सिक्कों व् मोहरों पर

Q.22 : राष्ट्रीय गान जन-गण-मन——–को किसने लिखा था ?
Answer : रवीन्द्रनाथ टैगौर ने

Q.23 : राष्ट्रीय गान को सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया था ?
Answer : कलकत्ता अधिवेशन

Q.24 : राष्ट्रीय गान का प्रकाशन सर्वप्रथम 1912 में किस पत्रिका ‘भारत विधाता’ शीर्षक से हुआ था ?
Answer : तत्व बोधिनी

Q.25 : राष्ट्रीय गान को राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया ?
Answer : 24 जनवरी, 1950 को

Q.26 : राष्ट्रीय गान गाने में लगभग कितना समय लगता है ?
Answer : 52 सैकेंड

Q.27 : राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम———- को किस बांगला साहित्यकार ने लिखा था ?
Answer : बंकिम चंद्र चटर्जी ने

Q.28 : राष्ट्रीय गीत को 1882 में किस उपन्यास में लिखा गया था ?
Answer : आनंद मठ

Q.29 : राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम 1896 में कहाँ गाया गया था ?
Answer : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में

Q.30 : राष्ट्रीय गीत को संविधान सभा ने कब राष्ट्रीय गीत के रूप में अंगीकार किया ?
Answer : 24 जनवरी, 1950 को

Q.31 : राष्ट्रीय गीत के प्रथम गायक कौन थे ?
Answer : पंडित ओकारनाथ ठाकुर

Q.32 : राष्ट्रीय गीत का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया था ?
Answer : श्री अरविंदो

Q.33 : भारत में राष्ट्रीय कैलेंडर किस संवत् पर आधारित है ?
Answer : शक संवत्

Q.34 : राष्ट्रीय कैलेंडर का प्रथम महिना कौन – सा होता है ?
Answer : चैत्र

Q.35 : राष्ट्रीय कैलेंडर को कब अपनाया गया था ?
Answer : 22 मार्च, 1957 (शक संवत् 1879)

Q.36 : राष्ट्रीय कैलेंडर में वर्ष कितने दिन का होता है ?
Answer :365 दिन

Q.37 : चैत्र सामान्य वर्ष में सामान्यत: 22 मार्च को तथा लीप वर्ष में कब पड़ता है ?
Answer : 21 मार्च

Q.38 : राष्ट्रीय कैलेंडर में कितने महीने होते हैं ?
Answer : 12 महीने (चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाण, श्रावण, भाद्र, आशिवन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ,फाल्गुन)

Q.39 : भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर क्रिश्चियन कैलेंडर में कितने वर्ष पीछे है ?
Answer : 78 वर्ष पीछे

Download सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी PDF

यहाँ आप सभी नीचे दिए हुए download बटन से आप आसानी से इस बुक का pdf अपने मोबाइल या कंप्यूटर में download कर सकते हो.

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी PDF

तो दोस्तों ये थी मुझे आशा है ये notes आपके लिए उपयोगी होगी और आपकी exams की Preparation के उपयोग में आयेगी. अगर आपको ये पुस्तक पसंद आये तो इसको अपने दोस्तों के साथ facebook और whatsapp पर जरुर शेयर करे.

Disclaimer
Disclaimer: SSCGuides.com does not own this book, neither created nor scanned. We just providing the link already available on internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly Contact Us. Thank You!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here